संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में आरसीसी महाविद्यालय के कैंपस में सांस्कृतिक लोक उत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, निदेशक इंजीनियर शैलेष चौधरी, अधिषासी अधिकारी संजयराव द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति की समृद्घ परंपराओं को सहेजने के लिए संस्था के प्रयास सरहनीय है। शिखा मेमोरियल संगीत सेवा संस्थान से राशि श्रीवास्तव इशिता सलोनी सागर,वेद प्रकाश पाण्डेय द्वारा देवी गीत, चैती कजरी बसन्त गीत होली गीत की सुन्दर प्रस्तुति किया गया। , पं ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान से रण विजय रत्नेश, पंकज कुमार शशि, आदर्श मिश्रा सृष्टि वर्मा, नव्या यादव के द्वारा सावन की फुहार कजरी गीत सावन गीत झूर झूर बहेला बयारिया की प्रस्तुति ने सब का मन मोह लिया। आर सी सी महाविद्यालय की शिवांगी द्वारा डांस देवा श्री देवा दिव्या ने कइसे खेले जाइबू सावन में कजरिया आदि मनमोहक नृत्य किया गया। स्थानीय कलाकारों ने कजरी फगुआ ग़ज़ल आदि लोकगीत भी प्रस्तुत किया। आयोजक संस्था गोपी ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, मुन्ना मिश्र, नीरज, नूर मोहम्मद के द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मयंक मणि त्रिपाठी, निरंजन लाल, रवि प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया। राजकुमार पटेल, प्रतिभा त्रिपाठी आदि शिक्षकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया।