दुबई में वीडियो काल कर फाँसी पर लटकी पत्नी

बस्ती ॥ 4 नवंबर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के  छावनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने शुक्रवार की देर रात फंदे से लटक कर लगाकर जान दे दी। सुबह दोनों में बातचीत को लेकर विवाद किसी बात को लकर विवाद हो गया। पत्नी ने पति को वीडियो कॉल के दौरान ही जान दे दी। आत्महत्या करने की घटना से घबराए पति ने फोन करके पड़ोसी को जानकारी दी। जब तक पड़ोसी उसके घर पहुंचे विवाहिता की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक मृतका साधना (28) का पति चंचल सिंह करीब ढाई साल से दुबई में नौकरी कर रहा है। लंबे समय से वापस नहीं आने की भी वजह बताई जा रही है। करीब पांच वर्ष पहले दोनो की शादी बताई जाती है। साधना और चंचल की डेढ़ साल की बिटिया है। उसी के साथ साधना अकेले सेवरालाला गांव में रहती थी। घटना के देर रात में भी मृतका के मैके के लोग भी आ गए। विवाहिता की मौत की सूचना ग्राम प्रधान दिनेश गोस्वामी ने स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर जरुरी साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं।

पति ने देखी बीबी की ऑनलाइन मौत
पत्नी ने पति से फोन पर हुए वाद- विवाद के चलते अपनी जान दे दी। फांसी के फंदे पर लटकने से पहले उसने पति को वीडियो कॉल की। पति ने वीडियो कॉल में पत्नी को फंदा लगाते हुए देखा। लेकिन वह चीखने के सिवाय कुछ कर नहीं कर सका। वह पत्नी की ऑनलाइन मौत का लाइव वीडियो देखने को बेबस था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *