जल पुलिस ने दो बच्चियों सहित आठ लोगों को डूबने से बचाया

 

अयोध्या 29 अक्टूबर  आज सुबह लगभग 07:30 बजे सरयू स्नान घाट पर पूर्णमासी के दूसरे दिन लाखों की भीड़ होने की वजह से संत तुलसीदास घाट पर नहाते वक्त पैर फिसल जाने के कारण बहाव की तेज धारा में आ जाने से काफी गहराई में चले जाने पर प्रियांशु राय पुत्र गुड्डू राय उम्र 22 वर्ष लगभग व दूसरे शिवशरण विश्वकर्मा पुत्र दूधनाथ विश्वकर्मा पता थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मेनसीटी के रहने वाले हैं जो संत तुलसीदास घाट(कच्चा घाट)पर स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे जिनको ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानंद यादव,कांस्टेबल लालमणि,कॉन्स्टेबल अखिलेश यादव,कांस्टेबल सचिन पाल एवं स्थानीय नाविक पंकज माझी,मुकेश माझी,अनूप माझी शामिल रहें वही दूसरी घटना 09:15 पर पंकज कुमार पुत्र सतेन्द्र कुमार जो स्नान करते समय पैर फिसलने के करण डूबने लगे जिनको ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ की टीम पीसी रमेश मिश्रा के नेतृत्व में कांस्टेबल अनूप श्रीवास्तव,आरक्षी शैलेंद्र यादव समय रहते जल पुलिस की पूरी टीम तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किये तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर दोनों युवको को सुरक्षित बाहर निकाला लगभग 10:00 बजे विजय प्रताप सिंह पुत्र चंद्र प्रताप सिंह पता कुटुंबबनगर थाना पिसावा जनपद सीतापुर निवासी है जो पानी में लगे हुए बैरिकेटिंग पर चढ़कर पैर फिसलने की वजह से गहरे पानी में गिरने के कारण डूबने लगे समय रहते जल पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर बचाया वहीं पर शिवम् सिंह पुत्र राम नाथ सिंह उम्र 20 वर्ष पता कटहा थाना तरबगंज जनपद गोंडा का निवासी है जो बैरिकेटिंग पर चढकर पैर फिसलने से गहरे पानी में गिरने की वजह से डूबने लगे थे जल पुलिस उसको भी सुरक्षित बाहर निकाला और पुराने सरयू पुल के पूरब मनीष कुमार प्रजापति पुत्र राम नयन प्रजापति उम्र 30 वर्ष पता झूंगिया बाजार थाना चिलुआ ताल जनपद गोरखपुर का रहने वाला है जो तैरने की वजह से डूबने लगा जिसे एसडीआरएफ के जवानों ने सकुशल बचाया एसडीआरएफ के प्रभारी रमेश मिश्रा,आरक्षी विनोद कुमार,आरक्षी मोहित कुमार,आरक्षी अजीत सिंह,आरक्षी ललित कुमार,आरक्षी राजन कुमार व राज गुलाबचंद मांझी का सहयोग रहा करीब 2:30 बजे कच्चा घाट का मामला 2 बच्चियां रिद्धि पुत्री आनंद कुमार उम्र लगभग 8 वर्ष व दूसरी समृद्धि पुत्रीआनंद कुमार उम्र लगभग 6 वर्ष पता गोरेडीह जनपद गोरखपुर की निवासी हैं जो सरयू नदी में स्नान के दौरान अचानक जल की तेज धारा बहने की वजह से पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चले जाने से डूब रही थी जिन्हें तत्काल समय रहते हुए जल पुलिस की टीम ने सकुशल बचा कर बाहर निकाला और उनके परिवार को सुपुर्द किया ड्यूटी पर तैनात तेज तर्रार कांस्टेबल नित्यानंद यादव व स्थानीय नाविक प्रदीप मांझी, शाक्य सिंह मौर्य जिन्होंने कूदकर कुशलता के साथ बचाकर बाहर लाया और उनके परिवार वालों ने जल पुलिस की बहुत बहुत धन्यवाद शुभकामनाएँ दी अयोध्या मे जल पुलिस युनिट की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को भी बढ़ावा मिलता है जल पुलिस की इस साहसिक कार्य से जनपद अयोध्या ही नहीं आस- पास के अन्य जनपदों के साथ साथ पड़ोसी जनपदों में भी जमकर सराहना किया जा रहा है जल पुलिस युनिट को बधाइयाँ दी और उत्साह वर्धन किया जिससे स्थानीय लोगों में हर्ष व खुशी का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *