भाजपा के शासन में महिलाओं का सम्मान बढा -नम्रता पाठक

 

अयोध्या 29 अक्टूबर आज  डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की  पत्नी नम्रता पाठक ने कहा  कि हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने महिला बिल पास करवाया है, 33% महिला महिलाओं को आरक्षण देकर उनका सम्मान बढ़ाया है, आज महिलाएं घर से निकलकर के बाहर आ रही हैं, एक दूसरे की मदद करके समाज में अपना स्थान बना रही है, भाजपा ने महिलाओं को संरक्षण दिया है उनको किसी नेता के पास बैठने में डर नहीं लगता, महिलाएं निडर हैं,भाजपा के जो भी नेता है वह महिलाओं को अपनी बहन की तरह मानते हैं, महिलाओं को आदर्श मानते हैं, सम्मान देते हैं, इज्जत देते हैं, हर जगह महिलाओं को पूजा जाता है और यह कहते हैं जहां महिलाओं का सम्मान होता है वही देवता वास करते हैं,यही कारण है भाजपा में महिलाएं अधिक है क्योंकि उनको सम्मान मिलता है,

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजक डा नीति शर्मा  ने  कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 70 साल काम किया लेकिन महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, जब मोदी की सरकार आई तो सबसे पहले महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया, उनको शौचालय दिया, कांग्रेस सरकार ने कभी महिला बल को पास नहीं होने दिया, स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे नेता सनातन धर्म पर टिप्पणी करते हैं, रामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, 140 करोड़ जनता का सौभाग्य है कि पीएम मोदी और सीएम योगी जैसे नेता मिले हैं, 500 वर्ष की लड़ाई के बाद अब राम लला अपने भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं, धारा 370 से निजात मिली है, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात मिली है, इस समय कैबिनेट में महिलाओं की फौज है, हर जगह महिलाओं को स्थान दिया जा रहा है, आज महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं,

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की मनोनीत महिला सदस्यों ने शपथ ली, मंगलम गेस्ट हाउस में किया गया था शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने भी की शिरकत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *