जिले में धान व मक्का खरीद के लिए स्थापित किया गया नियंत्रण कक्ष

नियंत्रण कक्ष का मो. नं 7839565038

नियंत्रण कक्ष अवकाश दिवसों को छोड़कर पूर्वान्ह 09 से सांय 05 बजे तक होगा संचालित

बहराइच 20 अक्टूबर। मुख्य राजस्व अधिकारी/जिला खरीद अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जिला खाद्य विपणन अधिकारी, कार्यालय बहराइच में ‘‘धान/मक्का खरीद नियंत्रण कक्ष’’ स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का मो. न. 7839565038 है। खरीद नियंत्रण प्रकोष्ठ रविवार व राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर सभी कार्य दिवसों में प्रातः 09.00 बजे से अपरान्ह 05.00 बजे तक क्रियाशील रहेगा। उन्होनें बताया कि धान नियंत्रण कक्ष 01 नवम्बर 2023 से 29 फरवरी 2024 तक एवं मक्का नियंत्रण कक्ष 01 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष में तैनात कार्मिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को रजिस्टर में अंकित कर नियमानुसार निस्तारण कराया जायेगा।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *