नाबालिग किशोरी का अपहरण कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज

लालगंज पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के प्रेमी पर शुक्रवार को मां की तहरीर पर नाबालिग किशोरी का अपहरण कर भगा लेजाने का केश दर्ज किया है। उधर प्रेमी के साथ मिलकर किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर गांव के ही प्रधान पुत्र व उसके दोस्त के खिलाफ गुरुवार को जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। लालगंज पुलिस दुष्कर्म और अपहरण के मामले में शनिवार को पीड़िता के गांव पीपरपाती एहतमली पहुंचकर परिवार व आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाया।
              शुक्रवार को थाना क्षेत्र के पीपरपाती एहतमाली गांव निवासी मलावती देवी पत्नी स्व0 सुभाष यादव ने थाने पर तहरीर दिया किं उसकी नाबालिग बेटी कुसुम को पीपरपाती मुस्तहकम के  कृष्णचंद्र यादव पुत्र जिन्नू यादव व आलोक पुत्र ज्ञानचंद ने दिन में करीब 12:00 बजे बोलोरो गाड़ी पर बैठा कर भाग ले गया। कृष्णचंद्र अपहरण का मुकदमा दर्ज होने की सूचना मिलते ही कुसुम शुक्रवार को ही पुलिस अधीक्षक बस्ती को तहरीर देकर प्रधान पुत्र व उसके दोस्त पर आरोप लगाया सुबह शौच के लिए जारही थी किं रास्ते में घात लगाकर बैठे प्रधान पुत्र व उसके दोस्त ने जबरन दुष्कर्म फरार हो गए। लालगंज पुलिस दोनों मामले की जांच करने शनिवार को पीपरपाती एहतमाली पहुँची घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर गांव के लोगों से पूछताछ किया।पीड़िता की माँ मलावती देबी मौसी मनभावती,चाचा राम निवास चाची इंदु देवी तुलसी राम छोटी बहन कालज ने बताया कि कुसुम का लगभग 3 साल से कृष्ण चंद्र यादव से प्रेम संबंध है। आए दिन दोनों चोरी छिपे मिलते थें। जो शुक्रवार को लगभग 12:00 बजे बहला फुसलाकर बोलोरो गाड़ी पर बैठकर भाग ले गया।
     थाना अध्यक्ष लालगंज जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का आरोप फर्जी है। प्रधान द्वारा 1090 पर कुसुम के अपहरण क्या सूचना दिया गया था। इसकी जानकारी जब आरोपी कृष्णचन्द को हुई तो कुसुम को बहला फुसलाकर प्रधान पुत्र व उसके दोस्त के खिलाफ झूठा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया जो जाँच पड़ताल में फर्जी पाया गया। अपहरण के आरोपी गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *