बस्ती , जिले में कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा अमहट घाट पुल के समीप से शनिवार को तीन चोरो को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 11 मोटर साइकिलें बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चैधरी ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली थाने की पुलिस द्वारा अहमट पुल के समीप से मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह
के तीन सदस्य पवन उपाध्याय निवासी ग्राम बुढ़ापार,दुर्गा प्रसाद गुप्ता निवासी ग्राम बरडाड़ थाना गौर तथा सोनू निवासी ग्राम भोला परसा थाना चिल्हिया जनपद सिद्वार्थनगर को गिरफ्तार करके
इनके कब्जे से चोरी की 11 मोटर साइकिले बरामद किया गया है। ये लोग मोटर साइकिल चोरी करके उसका नम्बर प्लेट तथा गाड़ी का चेचिस नम्बर बदल कर ग्रामीण क्षेत्रो मे औनै-पौने दामो
पर बेंच देते थे ये लोग बस्ती,सिद्वार्थनगर,संतकबीरनगर के अलावा गोरखपुर सहित कई जनपदो मे सक्रिय थे इनके द्वारा की गयी घटनाओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है शीघ्र ही इनके
ि
खलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही अर्जित धनों,सम्पत्तियों को जब्त किया जायेगा। इस गिरोह मे कई और भी सदस्य शामिल है जिनके बारे मे पता किया जा रहा है अगर चोरी या अन्य घटनाओं मे लिप्त पाया गया तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही किया
जायेगा गिरफ्ता र करने वाली टीम को 10 हजार रूपये का पुरूस्कार प्रदान किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व धारा आईपीसी की धारा 41,411,414,419,420,467,468,471 के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।