सरकार के विकास कार्यों की आम जनमानस ने की सराहना

 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

कुंडा प्रतापगढ़ । केन्द्र सरकार के नौ वर्षो के विकास कार्यों को बुधवार को नगर पंचायत डेरवा के विभन्न वार्डो में सांसद कौशांबी,सभापति संसदीय आचार समिति लोकसभा,प्रभारी दादरा नगर हवेली एवं दमनदीव विनोद सोनकर आम जनमानस से मिलकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अपरान्ह 01.30 पर नगर पंचायत डेरवा बाजार के सराय इंद्रावत पश्चिमी में सांसद विनोद सोनकर ने उपस्थित जनता के बीच बताया कि मोदी सरकार में विकास कार्य आम जनमानस तक पहुंचा। आज योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है। सरकार की मंशा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। अब कुंडा बाबागंज का विकास कार्य रुकने वाला नही है। 2014 से जो विकास का रथ चला था। उससे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उपस्थिति जन समूह ने मोदी सरकार के विकास कार्यों की सराहना की। सांसद विनोद सोनकर ने शेषपुर चौरास पूर्वी,शेषपुर चौरास पश्चिमी,सबलगढ़ उत्तरी,सबलगढ़ पश्चिमी,सराय इंद्रावत उत्तरी,भावनपुर, खटवारा, महियामऊ दक्षिणी, बिकरा पूर्वी में सम्पर्क से समर्थन मांगा। उपस्थित जन समुदाय ने हांथ उठा कर अपना समर्थन दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरि ओम मिश्र, सांसद मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, कमलेश सोनकर, पूर्व प्रत्याशी योगेन्द्र नाथ मिश्र मौला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, भोला सेठ, सरोज त्रिपाठी, प्रधान सूरज शुक्ल, उमेश तिवारी, हिमांशु मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, मायापति तिवारी, प्रधान ज्ञान चंद्र यादव, मनीष शुक्ल, राम कुमार कोरी, राज मिश्र, बड़े लाल मौर्य, विजय पाल सरोज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *