कुदरहा, बस्ती: ब्लाक मुख्यालय के गेट के बगल स्थापित राजा सुहेलदेव की प्रतिमा के सामने रविवार को ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे, खंड विकास अधिकारी विनय कुमार द्विवेदी व भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें सुहेलदेव की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया।
ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा एक सप्ताह मनाया जाएगा। ब्लॉक में स्थापित राजा सुहेलदेव की प्रतिमा के सामने सफाई अभियान के कार्यक्रम की शुरूवात की गयी। इसके साथ ही साथ ग्राम पंचायत में भी सफाई कार्य कराने के लिए गांव में नोडल नामित किए हैं।
अभियान में एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र चौधरी, गोरख यादव, संजय पांडेय, सच्चिदानंद यादव, रमेश चौधरी, एडिओ मनोज चतुर्वेदी, भोलू पाल सहित तमाम ब्लाक कर्मचारी मौजूद रहे।