*बस्ती, 24 अक्टूबर 2026*
पूर्वांचल में क्रिकेट को प्रोफेशनल पहचान दिलाने वाले और बस्ती जिले में *सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी* के संचालक, *विजय यादव क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर कोचिंग श्री अनिकेत उपाध्याय* को क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
*देश की अग्रणी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनियों में से एक मिरर्स स्पोर्ट्स वेंचर्स ग्रुप के एमडी ग्रुप मेंबर श्री विवेक राणा* की ओर से श्री अनिकेत उपाध्याय को *’मोमेंटो ऑफ ऑनर’* प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें क्रिकेट के विकास और युवा प्रतिभाओं को तराशने में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए दिया गया।
इस अवसर पर *पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री विजय यादव जी* भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि अनिकेत उपाध्याय पिछले *28 वर्षों से क्रिकेट कोचिंग और मेंटरशिप* के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर में *वर्तमान IPL स्टार राहुल तेवतिया* सहित कई *रणजी ट्रॉफी, स्टेट लेवल और इंडिया अंडर-19 खिलाड़ियों जैसे चेतन शर्मा गुजरात अंडर 23 के कप्तान रह चुके अहान पोद्दार जम्मू एव कश्मीर से रणजी खिलाड़ी शिवांस शर्मा* समेत अन्य खिलाड़ियों को कोचिंग और मार्गदर्शन दिया है।
वर्तमान में बस्ती में संचालित उनकी *सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी* को जिले की सबसे प्रोफेशनल और बेहतरीन एकेडमी में गिना जाता है, जहाँ से लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकल रहे हैं।
इस सम्मान पर श्री अनिकेत उपाध्याय ने कहा, _”मेरा सपना है कि बस्ती जैसे छोटे जिले से भी खिलाड़ी निकलकर प्रोफेशनल क्रिकेट में देश का नाम रोशन करें। मैं अपना पूरा जीवन क्रिकेट को समर्पित कर बस्ती में प्रोफेशनल क्रिकेट कल्चर को और मजबूत करूंगा, जो आज की आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के अनुरूप हो।”_
इस दौरान मिरर्स स्पोर्ट्स वेंचर्स के प्रतिनिधियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर क्रिकेट के लिए इतने वर्षों तक समर्पित रहना अपने आप में एक बड़ी प्रेरणा है।
*फोटो कैप्शन के लिए:* मिरर्स स्पोर्ट्स वेंचर्स के एमडी ग्रुप मेंबर श्री विवेक राणा द्वारा अनिकेत उपाध्याय को मोमेंटो प्रदान करते हुए।