बस्ती – उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से सारस की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के चरथीकथिक गांव के पास एचटी लाइन की चपेट में आकर सारस की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे के करीब हुई। 11000 हाई टेंशन तार की चपेट में सारस आ गया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम के समय प्रवासी पक्षी सारस चारा लेने के बाद अपने गंतव्य को वापस लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चार की संख्या में सारस प्रतिदिन गांव के तालाब पर आते थे। शुक्रवार की शाम वापस लौटते समय अचानक एक सारस एचटी लाइन का शिकार हो गया। और उसकी मौत हो गई।