भाजपा कार्यकर्ताओं ने कसेरुआ और सड़िला में दीन दयाल जी की मनाई जयंती।

 

 

संवाददाता अनुराग उपाध्याय।

विधानसभा रानीगंज मंडल देल्हूपुर शक्ति केंद्र कसेरुआ अंतर्गत के पी सिंह हाई स्कूल कसेरुआ चौवनगढ़ में और उधर शक्ति केंद्र सड़िला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वीं जन्म जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई।

इधर के पी सिंह हाई स्कूल कसेरुआ चौवनगढ़ में शक्ति केंद्र संयोजक लव सिंह गहलौत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को एक प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्मक मानवतावाद के प्रणेता बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने को कहा। कार्यक्रम की सुरुआत सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष शिव प्रसाद पटेल, नवाब सिंह, एपी सिंह, प्रवीण पटेल, आलोक मौर्या, श्रीमती सुमन सिंह बूथ अध्यक्ष कुश सिंह, अमरनाथ पटेल, विनोद गुप्ता आदि लोग बड़ी संख्या विधार्थी व अन्य लोग मौजूद रहे।

उधर शक्ति केंद्र सड़िला में बतौर मुख्य अतिथि मंडल देल्हूपुर प्रभारी साधू दूबे जी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जी भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकातमक मानववाद नामक विचारधारा दिया। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे।
यहाँ के कार्यक्रम में शक्ति केंद्र संयोजक विनोद मिश्रा, बूथ अध्यक्ष ताड़कनाथ पटेल, पंकज मिश्रा, राजेश कुमार पांडे, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, श्रीपाल मिश्रा, आदित्य प्रसाद मिश्रा, राजू पाल, राजू सोनी व अन्य भाजपा कार्यकर्तागण भारी संख्या में मौजूद रहे।

इसी तरह से देल्हूपुर के सभी शक्ति केंद्रो पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोउल्लास के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *