बस्ती 21 सितंबर बस्ती जनपद के हरैया थाने के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 266/23 धारा 376, 504,506 आईपीसी से संबंधित वांछित अभियुक्त को अगया हाटा गोली सन्तडीह थाना खोडारे जनपद गोण्डा से आज गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि कमलेश पुत्र निरहु उम्र करीब 23 वर्ष निवासी अगया हाटा गोली सन्तडीह थाना खोडारे जनपद गोण्डा का रहने वाला है जो दुष्कर्म का आरोपी हैं उसे गिरफ्तार का न्यायालय भेजा गया हैगिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेवरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव कुमार बैठा थाना हरैया जनपद बस्ती। हेड कांस्टेबल रामेश्वर पांडेय,कांस्टेबल समीर बिन्द थाना हरैया जनपद बस्ती शामिल रहे।