विद्युत करंट की चपेट में आने से ससुराल गए व्यक्ति की मौत

मिल्कीपुर-अयोध्या13 सितंबर अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के पिलाई गांव निवासी 38 वर्षीय रामनाथ पुत्र राम अभिलाख थाना खंडासा क्षेत्र के मठिया गांव निवासी रामभरत पुत्र  राजाराम के यहां अपनी ससुराल गया था। रामनाथ शौच के लिए गांव के बाहर खेत की ओर चला गया। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो ससुराली जनों ने खोजबीन करना शुरू किया। गांव के बाहर खेत में लगे झटका मशीन के तार में रामनाथ लपटे हुए पड़े थे। ऐसा देख पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रामनाथ के ससुराल के लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के पिता राम अभिलाख व अन्य परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मठिया गांव पहुंच गए। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने उपनिरीक्षक प्रमोद यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि खेत में झटका मशीन का करंट नहीं दौड़ रहा था, नहीं तो ऐसी घटना नहीं होती। झटका मशीन के आड़ में विद्युत करंट दौड़ाया जा रहा था। जिसकी चपेट में आने से ऐसी घटना हुई है। थानाध्यक्ष खंडासा का कहना है मृतक के परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *