जी०वी०एम०कॉन्वेंट स्कूल में नेशनल न्यूट्रिशियन वीक के अंतर्गत  वाटर एवं स्पाइसेस डे मनाया गया – संतोष सिंह 

बस्ती – जी०वी०एम०कॉन्वेंट स्कूल में *नेशनल न्यूट्रिशियन वीक* के अंतर्गत अंतिम दिन *वाटर एवं स्पाइसेस डे* मनाया गया | इस कार्यक्रम के अंतर्गत भोजन में न्यूट्रिशियन के महत्व को दर्शाते हुए मॉडल प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और बड़े ही आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल बनाएं | *मॉडल प्रदर्शनी* का निरीक्षण विद्यालय के प्रबंधक श्री संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती विजय लक्ष्मी सिंह ने किया | मॉडलों का निरीक्षण करते हुए श्री संतोष सिंह ने मॉडलों से संबंधित प्रश्न पूछे एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया | श्री संतोष सिंह जी ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पोषक भोजन की आवश्यकता होती है इसलिए हमें हमारे भोजन में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी होनी चाहिए और *नेशनल न्यूट्रिशन वीक* इस कार्य के लिए कारगर सिद्ध हो रहा है | मॉडल बनाने वाले बच्चों में अरुणिमा एंड ग्रुप, अच्युतम एंड ग्रुप श्रेया और स्निग्धा ने *संतुलित आहार* पर मॉडल बनाया | अनुकृति एंड ग्रुप,नैतिक एंड ग्रुप एवं अनन्या एंड ग्रुप ने *कार्बोहाइड्रेटस* पर आकर्षक मॉडल बनाया | शालिनी एंड ग्रुप शिविका एंड ग्रुप आरुषि एंड ग्रुप *विटामिन्स एवं मिनरल्स* पर मॉडल बनाया | अजहरुद्दीन एंड ग्रुप श्रेया एंड ग्रुप एवं इकरा एंड ग्रुप ने *वाटर एवं स्पाइसेस* पर सभी को आकर्षित करने वाले मॉडल बनाया | सलोनी एंड ग्रुप,नित्य एंड ग्रुप श्रद्धा एंड ग्रुप ने *प्रोटीन्स* पर अपने द्वारा बनाए गए मॉडलों से सभी का ध्यान खींचा इसके अतिरिक्त मॉडल बनाने वाले बच्चों में यशी अवंतिका आकर्ष सक्षम दिपेंद्र रिदम आयुष मनस्वी सालवी शिक्षा आर्वी आदि रहे | इस अवसर पर राकेश मिनाक्षी निखत राजेश रीता हिना रुबीना श्रुति अमित वैष्णवी वंदना मधुरम गिरीश आकांक्षा दिव्या रागिनी अनीता मंजू ममता नीलम खुशबू रेनू पुनीत प्रिंस मिराज नम्ररा विशाल सुधांशु आकाश शैलेंद्र आनंद वेद विशाल तिलक राम निधि विजय श्रुति ज़फर सुब्ररत उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *