बस्ती: 7 सितंबर बस्ती जनपद केकुदरहा कस्बे में स्थित श्रीराम जानकी मंदिर (कुटी) के परिसर में बृहस्पतिवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें आल्हा सम्राट ने समा बाधा।
देश के मशहूर आल्हा सम्राट ने आल्हा कार्यक्रम का शुभारंभ आल्हा सम्राट फौजदार सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे व मंदिर के महंत संतराम दास महाराज ने मंदिर में स्थापित भगवान राम व जानकी जी के चित्र पर मलयार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।
जौनपुर के प्रख्यात आल्हा सम्राट गायक फौजदार सिंह ने सरस्वती वंदना से शुरुआत कर नैनागढ़ की लड़ाई, मांडव गढ़ की लड़ाई, आल्हा रुदल, इंदल हरण व पलख बुखारा की लड़ाई की कहानी का वर्णन का दर्शकों मंत्र मुग्ध कर वाह वाही लूटी। आल्हा सम्राट मंच पर गायन के समय तलवार भांजा और उनके कला की लोगों ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम आयोजक महंत संतराम दास महाराज ने अतिथियों व क्षेत्र के लोगों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में महंथ पाल, अमर बहादुर सिंह, रामफेर सिंह,ओमप्रकाश सिंह, उग्रसेन पाल, नरसिंह प्रसाद दुबे, वीरेंद्र दुबे, शाहिद, राम अजोर, हरि मूरत, सुनील कसौधन, गंगाराम दुबे, सहित तमाम लोग मौजूद है।