विभिन्न स्थानों पर यज्ञ कर आर्य समाज ने दिया वेदों की ओर लौटो का संदेश

बस्ती 3 सितंबर श्रावणी उपक्रम एवं वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा राजा बाजार और सुरतीहट्टा बस्ती में यज्ञ के माध्यम से लोगों को *वेदों की ओर लौटने* का संदेश दिया जा रहा है। इस अवसर पर पंडित राम मगन, राधेश्याम आर्य और आचार्य बृजेश के ब्रह्मत्व में क्रमशः राजा बाजार और सुरतीहट्टा बस्ती में यज्ञ सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ विनायक जायसवाल, ओम प्रकाश आर्य और नितीश कुमार मुख्य यजमान रहे। आचार्य बृजेश ने कहा कि यज्ञ हमें परोपकार, संगतिकरण और दान की प्रेरणा देता है। इसके अलावा यज्ञ से हमारे जीवन में ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव पैदा होता है। ऋग्वेद ज्ञान काण्ड है इसमें सभी पदार्थों के बारे में ज्ञान और उसके उपयोग की विद्या है। वेद के ज्ञान से हमारे जीवन में प्रकाश आता है। पण्डित राम मगन ने अपने भजनोपदेश में बताया कि हमें सत्य को ग्रहण करने और असत्य को छोड़ने में सर्वदा उद्यत रहना चाहिए जिससे बिना किसी से ईर्ष्या द्वेष किए हम अपनी उन्नति के साथ साथ समाज की भी उन्नति कर सकें। ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने बताया कि आर्य समाज एक श्रेष्ठ समाज का निर्माण चाहता है इसलिए यज्ञ, योग,चरित्र निर्माण, आयुर्वेद और वेद प्रचार के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।
गरुण ध्वज पाण्डेय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *