बस्ती 1 सितंबरआर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवं वेद प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत परमेश्वर दत्त ईश्वरा देवी इण्टर कॉलेज बेलगड़ी में बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सदाचार के महत्व के बारे में बताया गया। पण्डित राम मगन ने बच्चों को सात्विक आहार विहार के बारे में बताते हुए उन्हें स्वच्छता, जल संचय और पर्यावरण शोधन संरक्षण के बारे में बताया। इस अवसर पर आचार्य बृजेश शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का अर्थ केवल अक्षर ज्ञान नहीं है बल्कि विद्या प्राप्त करना, तिनके से पर्वत तक के पदार्थों का यथावत ज्ञान प्राप्त करते हुए लोककल्याण से युक्त जीवन जीवन जीना शिक्षा का उद्देश्य है। ब्रह्म, जीवात्मा और पदार्थ के वास्तविक स्वरूप को जानना विद्या है और न जानना अज्ञान है। विद्या को स्वामी दयानन्द सरस्वती ने मानव कल्याण का साधन माना है जिससे केवल व्यक्ति का ही नहीं वरन् समष्टि का कल्याण हो सकता है। इससे पूर्व पारिवारिक यज्ञ के क्रम में राजा बाजार में वैदिक का आयोजन किया गया जिसमें बृजेश कुमार पाण्डेय, अलख निरंजन आर्य, ओंकार आर्य, रजनी आर्य, कनचनलता, आनंदस्वरूप यजमान रहे। कार्यक्रम में श्रीमती कमला देवी, धनजय शुक्ल, अखिल त्रिपाठी, विमल कुमार, अंजू श्रीवास्तव, नंदिनी, पवन वर्मा, उपेन्द्र शर्मा, राधेश्याम, विवेक कुमार, श्रवण कुमार, रामजीत, कृष्णा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय