बस्ती : कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भिउरा गांव के पास पंडूल मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान अफसाना बानो निवासी गोकुलपुर के रूप में हुई है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।