दीपावली पर अरविंद पाल ने नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, बोले—हर घर में जलता रहे खुशियों का दीप

दीपावली पर अरविंद पाल ने नगरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, बोले—हर घर में जलता रहे खुशियों का दीप

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। दीपावली के पावन पर्व पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा हर घर में खुशियों की रोशनी सदैव बनी रहे।

 

अपने शुभकामना संदेश में अरविंद पाल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता के साथ रहने की प्रेरणा देता है। मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में उन्नति एवं खुशहाली का संचार हो।

 

उन्होंने नगर पंचायतवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना करते हुए सभी से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करे।

 

उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई उम्मीदें, नई ऊर्जा और अपार खुशियां लेकर आए तथा हर घर-आंगन में सुख-समृद्धि और जीवन में मिठास बनी रहे।