दीपावली पर एसडीजी इंटर कॉलेज में सजी रचनात्मकता की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

दीपावली पर एसडीजी इंटर कॉलेज में सजी रचनात्मकता की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

 

कप्तानगंज (बस्ती)। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में एसडीजी इंटर कॉलेज, भुवनपुर में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता का शानदार प्रदर्शन किया।इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, चंद्रयान मिशन और नशामुक्त विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण विषयों को आकर्षक ढंग से उकेरकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। रंग-बिरंगी रंगोलियों के जरिए बच्चों ने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का भी परिचय दिया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विजय चौधरी, प्रधानाचार्या सुमन चौधरी, उप प्रधानाचार्या अनीता तिवारी सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता विकसित करती हैं।रंगों की इस अनूठी छटा ने दीपावली के उत्सव को यादगार बनाने के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों को भी नई पहचान दी।