दीपावली पर 92 रिक्शा एवं ठेला चालकों को मिष्ठान वितरित कर नीलम सिंह राना ने साझा की खुशियां

दीपावली पर 92 रिक्शा एवं ठेला चालकों को मिष्ठान वितरित कर नीलम सिंह राना ने साझा की खुशियां

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। आदर्श नगर पंचायत की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने दीपावली की पूर्व संध्या पर सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र के 92 हाथ रिक्शा एवं ठेला चालकों को मिष्ठान वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उपहार और सम्मान पाकर श्रमिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना उनकी प्राथमिकता है। दीपावली खुशियों, प्रेम और भाईचारे का पर्व है। इसकी वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियां पहुंचे। उन्होंने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ नगर पंचायत चतुर्दिक विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

 

वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आम लोगों तक खुशहाली पहुंचाना ही सनातन धर्म का मूल आधार है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

 

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने नगर पंचायत कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा बहुओं, चौकीदारों, विद्यालयों की रसोइयों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा भाजपा पदाधिकारियों को भी उपहार भेंट कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के प्रति सम्मान, अपनत्व और सहयोग की भावना का संदेश दिया गया।