सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता शिविर

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता शिविर

श्री शंकर इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया संन्देश

एनसीसी कैडेट्स ने प्रस्तुत किया जागरूकता नाटक

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

 

बहराइच 07 नवम्बर। ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले जनपद के सभी अर्ह नागरिकों तथा छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजन को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा आगामी निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान श्री शंकर इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं नाटक प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत के साथ शिविर का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। डीएम ने शिविर में आयोजित हेल्प डेस्क का अवलोकन मौजूद बूथ लेबिल अधिकारियों के एस.आई.आर. के दस्तावेज़ों का अवलोकन करते हुए शिविर में आये हुए लोगों के प्रपत्र 6 भरवाये गये। डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारियों एवं इलैक्टोरल लिटरेसी क्लब के सदस्यों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु 17 नवम्बर से संचालित कार्यक्रम में अधिक से अधिक से लोगों विशेषकर युवा व महिलाओं तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम भरवाये जायें।

जिलाधिकारी ने शिविर के दौरान लोगों को जाकनारी दी कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में जिन पात्र मतदाताओं को नाम सम्मिलित नहीं है तथा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों, ऐसे नागरिक आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप-6 भरकर सम्बन्धित बूथ लेबिल आफिसर/कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी में जमा कर सकते हैं अथवा आयोग के ऐप ईसीआईएनईटी मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन के माध्यम से भी सबमिट किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई मतदाता अपनी प्रविष्टि में संशोधन कराना चाहता है, तो प्रारूप-8 भरकर जमा कर सकते हैं।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः