जयराम गोविंद आश्रम के नए महंत बने रघुनंदन दास, संत-महंतों ने चादर व तिलक देकर की ताजपोशी

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम। हर्षण नगर स्थित हनुमान गुफा के पीछे संचालित जयराम गोविंद आश्रम का नया महंत रघुनंदन दास को घोषित किया गया है। मंदिर में आयोजित भव्य महंताई समारोह के दौरान संत-महंतों ने साधुशाही परंपरा के अनुसार उन्हें कंठी, चादर और तिलक भेंट कर महंती की मान्यता प्रदान की। इस आश्रम के पूर्व महंत श्रीराम गोविंद दास महाराज का विगत दिनों साकेतवास (ब्रह्मलीन) हो गया था, जिसके बाद से मठ की गद्दी खाली चल रही थी। इसी रिक्त पद पर उनके सुयोग्य शिष्य रघुनंदन दास की ताजपोशी की गई। शनिवार को साकेतवासी महंत का त्रयोदश संस्कार एवं विशाल भंडारे का आयोजन भी संपन्न हुआ। मठ और मंदिर की प्रतिष्ठा पर नहीं आने दूंगा आंच नवनियुक्त महंत रघुनंदन दास ने समारोह में पधारे सभी संत-महंतों का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत-सत्कार किया और दक्षिणा भेंट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत-महंतों ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर अक्षरशः खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उनके द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं किया जाएगा जिससे महंत पद व मंदिर की प्रतिष्ठा पर आंच आए। वे सदैव पद की गरिमा बनाकर चलेंगे। महंत रघुनंदन दास ने संकल्प लिया कि मठ में ठाकुरजी की सेवा के साथ-साथ गौ सेवा, संत सेवा, विद्यार्थी सेवा और अतिथि सेवा सुचारू रूप से चलती रहेगी। इसके साथ ही सभी उत्सव, समैया और त्योहार परंपरागत रूप से मनाए जाएंगे तथा आश्रम का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता होगी।
प्रमुख संतों की उपस्थिति
महंताई समारोह में अयोध्या के कई प्रतिष्ठित संत और महंत उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से दशरथ महल के बिंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य
श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास महंत डॉ. रामानंद दास जगतगुरु स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य लक्ष्मणकिला के अधिकारी सूर्यप्रकाश शरण श्रीमहंत बृजमोहन दास, महंत सुकदेव दास, महंत रामश्रेष्ठ दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत रामकुमार दास, महंत वीरेंद्र दास, महंत बालयोगी रामदास, महंत अंगद दास, महंत तुलसीदास नव्यन्यायाचार्य, महंत कमलादास रामायणी, महंत भगवान शरण, महंत अयोध्या दास, महंत सच्चिदानंद दास, महंत शिवराम दास, महंत रामरसिक शरण, महंत रामलोचन शरण, महंत राजीवलोचन शरण, महंत प्रियाप्रीतम शरण, महंत देवेंद्र दास, महंत छोटू शरण, महंत रामप्रवेश दास, महंत सियाराम शरण, राघव दास, पूर्व पार्षद पुजारी रमेश दास, महंत भूषण दास, महंत अंजनी शरण, अभिषेक दास, नागा रामलखन दास समारोह में शामिल सभी संतों ने नवनियुक्त महंत को अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना की।