शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

 

बूधा में ब्रह्मभोज कार्यक्रम में हुए शामिल, पचपोखरिया पहुंचकर पूर्व प्रधान अभिमन्यु चौहान के निधन पर जताया शोक

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

 

पूर्व विधायक जय चौबे सबसे पहले ग्राम बूधा पहुंचे। यहां उन्होंने आनंद पांडेय के पूज्य पिताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की।

 

इसके बाद पूर्व विधायक ग्राम पचपोखरिया पहुंचे, जहां ग्राम के पूर्व प्रधान अभिमन्यु चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत के आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदना जताई।

 

इस दौरान जय चौबे ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति दें।