सत्ता हिली-सड़कें जाम, यासर के नेतृत्व में हजारों सपाइयों का हल्ला बोल। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, यासर शाह के नेतृत्व में 5000 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क किया जाम

सत्ता हिली-सड़कें जाम, यासर के नेतृत्व में हजारों सपाइयों का हल्ला बोल। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, यासर शाह के नेतृत्व में 5000 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क किया जाम।

रिपोर्टर सैयद अकरम सईद

बहराइच में सपा का शक्ति प्रदर्शन, यासर शाह के साथ समर्थक चले हजारों कदम। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवाहन पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध चलाए जा रहे साप्ताहिक मार्च के अंतिम दिन बहराइच की सड़कों पर समाजवादियों का उमड़ा विशाल जनसैलाब। जनपद के नानपारा, बलहा, मटेरा, पयागपुर, महसी, कैसरगंज, सदर बहराइच से आये बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्त्ताओं व नेताओं की भीड़ से झिंगहा घाट से लेकर घंटाघर तक खचाखच भर गया जिसे शहर की यातायात व्यवस्था काफी देर तक हलकान रही। हाथों मे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, उनके ऊपर मुकदमा चलाने और जेल भेजने की मांग का पोस्टर लेकर मार्च करते हुए शहीद पार्क पहुंचे जहां उपस्थित जन समूह के समक्ष भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 पढ़ कर बाबा साहब के संविधान द्वारा प्रदत्त मतदान के अधिकार को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन के बाद शहीद पार्क में स्थापित संविधान मान स्तंभ के समक्ष राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। पैदल मार्च का नेतृत्व पार्टी के नेता पूर्व मंत्री यासर शाह व जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने किया।

पूर्व मंत्री यासर शाह ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र व संविधान को कुचल रहा है। मतदाताओं के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई जाएगी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम मे विधायक आनंद यादव,पूर्व सांसद सवित्री बाई फूले, पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक के के ओझा, पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, जफर उल्ला खान बंटी, जिला महासचिव सुनील निषाद, जिला कोषाध्यक्ष हाजी अब्दुल मन्नान,भगत राम मिश्र, देवेश चंद्र मिश्र, अनिल यादव, गोबिंद निषाद, अवधेश वर्मा, जयंकर सिंह, राजेश चौधरी, इंजीनियर राकेश सोनकर, ललिता पासवान, रेखा राव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मन्नू देवी, राम जी यादव, एडवोकेट उत्तम सिंह, कृपाराम यादव, आनंद अवस्थी, संदीप यादव, नंदेश्वर यादव, अफ़शाल शानू, शैलेश सिंह शैलू, अयोध्या सोनी, नदीमुल हक तन्नू, रियाजुद्दीन एडवोकेट, शुएब अहमद, सभासद अफसर हुशैन, सभासद शकील मिर्ज़ा, मोहम्मद आसिफ, गौरव यादव, जवाहर यादव, रमीज मिर्जा, राजे मिर्जा, जैद मंशाद, रितेश सावन, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित हुए