विश्व कायस्थ महासंघ के पदाधिकारी सपा में शामिलः मासिक बैठक में बूथ स्तर के मजबूती पर जोर
समाजवादियों ने किया बापू-शास्त्री को नमन्ः योगदान पर विमर्श
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती । शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष और विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बूथ स्तर पर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुये समीक्षा के साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। कार्यक्रम में विश्व कायस्थ महासंघ के संस्थापक कमलेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया ।
सपा जिलाध्यक्ष एवं सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बापू- शास्त्री विचार के रूप में पूरी दुनियां में प्रतिष्ठित है। दोनों महापुरूषों को युगों तक याद किया जायेगा। उन्होने सपा नेताओं, पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वे जनता के बीच बने रहे, उन तक समाजवादी विचार धारा और पार्टी के नीति, कार्यक्रम लेकर जाय और यथा संभव जरूरतमंदों की मदद के साथ ही उन्हें केन्द्र और राज्य सरकार के योजनाओं से लाभान्वित कराने की दिशा में सहयोग करें। कहा कि एक तरह से विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा के कुनीतियों से त्रस्त जनता बदलाव का मन बना चुकी है। प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिये पूरी तैयारियों में जुट जाय।
विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, वरिष्ठ नेता दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, समीर चौधरी, पूर्व अध्यक्ष राजकपूर यादव, आर.डी. निषाद, जय श्री लाल, हरीश गौतम, सीताराम चौहान, प्रवीण पाठक, निजामुद्दीन, राघवेन्द्र सिंह, मो. सलीम, गीता भारती, इन्द्रावती शुक्ल, विजय विक्रम आर्य, डा. देवेन्द्रनाथ श्रीवास्तव आदि ने बापू- शास्त्री को नमन् करते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से पार्टी के नीति, कार्यक्रमों से लोगों को जोड़े।
समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में विश्व कायस्थ महासंघ के संस्थापक कमलेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनीष कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार सिन्हा, रनधीर सिंह कायस्थ, हरश्याम श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, शुभम कश्यप, अतुल श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, अंकित दीप श्रीवास्तव, मोनू, पुरूषोत्तम राना, सोनू कुमार, मनीष जायसवाल, विशाल श्रीवास्तव, कन्हैया कुमार, राजेश श्रीवास्तव आदि को सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने सपा में शामिल करते हुये सदस्य बनाया।
बापू- शास्त्री जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. राम प्रकाश सुमन, गुलाब चन्द सोनकर, राम सिंह यादव, प्रिया श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी, प्रेमा निषाद, रन बहादुर यादव, प्रशान्त यादव, मो. युनूस, तूफानी यादव, गौरीशंकर, विलाल अहमद, अजीत सिंह, बब्लू तिवारी, वैजनाथ शर्मा, अखिलेश यादव, नितराम चौधरी, सदावृक्ष तिवारी, निसार अहमद, चन्द्रभूषण यादव, श्याम सुन्दर, धर्मराज, मधुबन यादव, जर्सी यादव, राम सुरेश सोनकर, सुशील यादव, परशुराम यादव, प्रमोद यादव, चन्द्रिका के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।