कांग्रेस सेवादल ने बापू, शास्त्री जयंती पर किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कांग्रेस सेवादल ने बापू, शास्त्री जयंती पर किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती । कांग्रेस सेवादल की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। सर्वप्रथम सेवादल के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय की अगुवाई मे संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी बीडीए परिसर एवं शास्त्री चौक पर स्थित बापू व शास्त्री की प्रतिमाओं की विधिवत साफ सफाई की और माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया।

 

इसके उपरान्त ब्लाक अध्यक्ष राजकपूर के संयोजन मे कप्तानगंज विकास क्षेत्र स्थित कटरी गांव मे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ों रोगियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा कि बापू व शास्त्री की वैश्विक ख्याति एवं उनके द्वारा किया गया योगदान हर भारतवासी को गर्व का अनुभव कराता है। वरिष्ठ कांग्रेसी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान सत्ता गोडसे को अपना आदर्श मानती है और बापू के भीतर खामियां ढूढ़ती है जबकि बापू व शास्त्री के विराट व्यक्तित्व की तुलना किसी से नही की जा सकती।

 

प्रशान्त पाण्डेय ने कहा गांधी और शास्त्री हर युग मे लोगों के अन्तर्मन मे जीवित रहेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद पाण्डेय, पृथ्वीपाल चौधरी, विश्वनाथ पाण्डेय, शमसुद्दीन, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, संजय कुमार गुप्ता, राकेश मणि त्रिपाठी, सर्वेश शुक्ल, दूधनाथ पटेल, गोपाल गणेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे। स्वस्थ्य शिविर मे पूर्व चिकित्साधिकारी डा. मसूद अख्तर, वामिक मेराज आदि का सयोग रहा।