मरवटिया तिवारी में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी कार्यक्रम आयोजित

मरवटिया तिवारी में मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी कार्यक्रम आयोजित

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को लेकर थाना कप्तानगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम मरवटिया तिवारी में बहू-बेटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह एवं थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को विभिन्न कानूनों एवं महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की।

इस दौरान 1090 वीमेन पावर लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। साथ ही थाना कप्तानगंज के सीयूजी नंबर 9454403114 के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम में महिला आरक्षी संध्या कन्नौजिया, सुभांगी, मनोरमा सरोज एवं रिक्रूट महिला आरक्षी रोशनी सरोज ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की।