आगामी पर्व-त्योहारों में ध्वनि प्रदूषण के मानकों का करें पालन : बस्ती पुलिस
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत बस्ती पुलिस ने आमजन के साथ-साथ समस्त डीजे संचालकों से ध्वनि प्रदूषण संबंधी निर्धारित मानकों एवं नियमों का पालन करने की अपील की है।
बस्ती पुलिस ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग करते समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण के संबंध में जारी गाइडलाइन का प्रत्येक दशा में अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन न किया जाए तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित समय एवं मानकों के अनुरूप ही किया जाए।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का पालन करने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। डीजे संचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वे नियमों की अनदेखी न करें और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही डीजे का संचालन करें।