राजू कन्नौजिया हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले अनिल त्रिपाठी, न्याय का दिलाया भरोसा

राजू कन्नौजिया हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले अनिल त्रिपाठी, न्याय का दिलाया भरोसा

 

निर्मम हत्या पर जताई नाराजगी, पुलिस-प्रशासन से दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

 

शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का दिया भरोसा, हरसंभव मदद का आश्वासन

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर। विगत दिनों जंगल दशहर में हुई श्री राजू कन्नौजिया की निर्मम हत्या के बाद बुधवार को श्री अनिल त्रिपाठी पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस असीम दुख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया तथा परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

श्री अनिल त्रिपाठी ने घटना को हृदयविदारक और जघन्य बताते हुए दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की आवश्यकता जताई। उन्होंने मौके से ही संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से टेलीफोन पर वार्ता कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया। साथ ही अधिकारियों से मांग की कि घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

मुलाकात के दौरान श्री अनिल त्रिपाठी ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन के स्तर से हरसंभव प्रशासनिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए वह पूरी तरह प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि दुख और संघर्ष की इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार स्वयं को अकेला न समझे, वह उनके साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं।

परिजनों ने भी घटना के संबंध में अपनी पीड़ा और अपेक्षाओं से श्री अनिल त्रिपाठी को अवगत कराया। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।