7.530 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

7.530 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। थाना नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.530 किलोग्राम गांजा, घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर को थाना नगर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुढ़ापट्टी मोड़ और कुढ़ापट्टी के बीच नहर किनारे बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर थाना नगर पुलिस और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

कुछ देर बाद बुलेट सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर उन्होंने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में राघवेन्द्र कुमार चौधरी के पास से 5.390 किलोग्राम और विकास चौधरी के पास से 2.140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेन्द्र कुमार चौधरी निवासी बुजुर्गवार टोला दुबौली, थाना धनघटा, संतकबीरनगर और विकास चौधरी निवासी दुबौली (बुजुर्गवार), थाना धनघटा, संतकबीरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना नगर में मु0अ0सं0 250/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे गांजा खरीदकर बेचने का काम करते हैं और बरामद गांजा बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, गांजा उपलब्ध कराने वाले कुछ व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राम प्रसाद यादव, प्रभारी एसओजी विकास यादव मय टीम, उपनिरीक्षक अवधेश शर्मा सहित थाना नगर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।