महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह तथा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी का बुधवार को महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
रालोद अवध क्षेत्र के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश्वर नाथ मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिवादन किया। इस अवसर पर जयंत सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। हवाई अड्डे पर स्वागत समारोह के बाद केंद्रीय मंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो गए, जहां वे एनडीए द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा और विशाल जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। तमाम दिग्गज नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्यराज सिंह, संसदीय कार्य समिति के सदस्य चंद्रबली यादव, युवा रालोद प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष बलराम यादव, महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंत, युवा जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष देवी शरण वर्मा, शिव प्रसाद यादव, बेचूलाल ज्ञान, महिला जिलाध्यक्ष शांति देवी एडवोकेट, सभासद सूर्यकुमार तिवारी ‘सूर्या’, राजेश तिवारी, राजिम राम वर्मा, राम जियावन वर्मा, श्याम सिंह पटेल, माता दीन रावत, बद्रीनाथ मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद वर्मा और सौरभ सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।