आठ घंटे में तीन लापता नाबालिग सकुशल बरामद

आठ घंटे में तीन लापता नाबालिग सकुशल बरामद

 

लवकुश सिंह संवाददाता

अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती

 

बस्ती। थाना छावनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से सामान खरीदने निकले तीन लापता नाबालिग बच्चों को आठ घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चे थाना छावनी क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव के रहने वाले हैं।

 

पुलिस के अनुसार अतुल (17), अनुज (17) और दीपचन्द्र (16) 16 सितंबर को घर से छावनी बाजार सामान खरीदने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर तलाश शुरू की गई।

 

पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर तलाश के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयास के बाद तीनों नाबालिगों को आठ घंटे के अंदर रेलवे स्टेशन मनिकापुर, जनपद गोंडा के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया।

 

बरामदगी में मिशन शक्ति टीम के व0उ0नि0 सत्येन्द्र यादव, कांस्टेबल आलोक भार्गव, महिला कांस्टेबल कामना व ऋतुजा वर्मा के साथ उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव, कांस्टेबल अजय कुमार, उपनिरीक्षक राधारमण यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल अंजनी कुमार तथा सीसीटीवी कैमरा चेकिंग टीम के कांस्टेबल अभिषेक सिंह व राजीव रंजन सिंह शामिल रहे।