चन्द्रयान-3 की सफलता से विश्व में बढी भारत की प्रतिष्ठा- बसन्त चौधरी

बस्ती24 अगस्त । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बसन्त चौधरी ने चन्द्रयान-3 की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि देश के वैज्ञानिक ने विश्व मानचित्र पर भारत को प्रतिष्ठा दिलाया है।
बसन्त चौधरी ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों की दृढ़ता  सफल हुई।  चंद्रयान-3 पंडित नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह सहित हमारे सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की दूरदर्शिता, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि का प्रमाण है।
कहा कि हम सभी भारतीयों के लिए बेहद गर्व और उत्साह का अवसर है। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के आत्मनिर्भर होने का एक लंबा इतिहास रहा है और इस दौरान इसे राजनीतिक नेतृत्व द्वारा भरपूर समर्थन मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *