इंडियन पब्लिक स्कूल में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
लवकुश सिंह संवाददाता
अनुराग लक्ष्य न्यूज बस्ती
बस्ती। इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती के प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध निदेशिका चंदन दूबे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया । प्री प्राइमरी व प्राइमरी वर्ग के नौनिहालों द्वारा कृष्ण भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । प्रधानाचार्य आरके उस्मानी ने कहा कि नौनिहालों के राधा कृष्ण के विभिन्न व मनमोहक स्वरूप पूरे विद्यालय प्रांगण में अद्भुत व आध्यात्मिक छटा बिखेर रहें हैं , ऐसे आयोजन बच्चों को गौरवशाली अतीत से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं । इंडियन पब्लिक स्कूल गुलौरी बुजुर्ग के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र ने भी बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन लीला को आत्मसात करते हुए हमें जीवन में आने वाली तमाम चुनौतियों का सामना करने का गुर सीखते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है । उपप्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अखिल ब्रह्माण्ड में अकेले हैं जो पूर्णता को प्राप्त हैं , बचपन से लेकर युवावस्था तक जीवन का हर पहलू अनुकरणीय है । उक्त अवसर पर आस्था मिश्रा, ज्योति मिश्रा, शिल्पी शुक्ला, गरिमा गुप्ता,अरूणा पांडेय,शिखा मिश्रा,डाली मिश्रा,सुमन ,प्रियंका कन्नौजिया, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, विद्यानंद दूबे, अंजनी कुमार शुक्ला, विनोद उपाध्याय ,वीरेंद्र सिंह , प्रदीप शुक्ला , कृपाशंकर भट्ट , हर्षित मिश्रा , सुभाषमणि त्रिपाठी, शिवम पांडेय , अलका श्रीवास्तव , मनीषा बरनवाल,आराधना श्रीवास्तव,ज्योत्स्ना पांडेय , गरिमा त्रिपाठी , नितिन चावला , रानी अग्रहरि , रीना त्रिपाठी , स्नेहा मिश्रा , श्रेया गुप्ता , शशी पांडेय, रोली पांडेय निरूपमा श्रीवास्तव, अरूणिमा चतुर्वेदी, रिमझिम गुप्ता , निधि पांडेय , विनोद गौतम,अजय त्रिपाठी , जलेंद्र पांडे , विजय बहादुर शुक्ला, प्रिया सोनी, वंदना त्रिपाठी, दीता पटेल, अंकिता पटेल, रीना मौर्या,गरिमा पांडे, दिवाकर यादव व ब्रह्मदेव सहित बड़ी संख्या में अभिभावकों व बच्चों की उपस्थिति रही ।