महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद-ए-मिलादुन्नबी’ के पावन अवसर पर फैजाबाद शहर में ‘जुलूस-ए-मोहम्मदी’ निकाला गया। इस दौरान टाटशाह मस्जिद के इमाम शमसुल कमर साहब और सभी कमेटी के सदस्यों का पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’ एवं निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा कि पैगंबर साहब की सीरत हमें सच्चाई, दया, बराबरी और भाईचारे की प्रेरणा देती है। निवर्तमान महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि यह पर्व समाज में अमन-चैन और भाईचारे का संदेश देता है। निवर्तमान महासचिव हामिद जाफर मीसम ने पर्व के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंसूर इलाही एडवोकेट, जाकिर हुसैन पाशा, मो. हलीम पप्पू, शादाब खान, मो. सोहेल, बृजेश सिंह चौहान, फरीद कुरैशी, अपर्णा जायसवाल, जितेन्द्र यादव एडवोकेट सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।