अयोध्या विधानसभा समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक आयोजित, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ का हुआ भव्य स्वागत

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा कमेटी की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव की अध्यक्षता और संचालन महासचिव गोपीनाथ वर्मा द्वारा संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से अयोध्या विधानसभा से पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा कमेटी के सभी पदाधिकारी, जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ प्रभारी मौजूद रहे। सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में पहुंचे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ को फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत होकर पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ‘पवन’ ने सभी पदाधिकारियों, जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक के दौरान सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आगामी चुनावों में जीत का संकल्प दोहराते हुए प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने का विश्वास जताया।इस बैठक में शमशेर यादव, लाल बहादुर शुक्ला, शिवकुमार यादव, चौधरी जगदीश यादव, राजेश कोरी, आशीष वर्मा, शैलेंद्र तिवारी ‘डब्बू’, दीपक यादव, विनय कुमार, वंशराज चौरसिया, बाबूराम गोड़, तरजीत गौड़, रमापति यादव, अनिल यादव, ननकन यादव, कृष्ण गोपाल यादव, लल्लूर यादव, मोहम्मद इलियास, हरिराम वर्मा, यासीन अहमद, अजय रावत ‘अज्जू’, धीरज, बबलू, विनोद कुमार, जागीर चंदन, रामकुमार, राम भजन, साधु यादव, घनश्याम मिश्रा, धर्मवीर यादव, सुग्रीव यादव, रमेश कुमार, राजकुमार, विनोद कुमार, रंजीत कुमार, श्रीमती गेंदा यादव, सूबेदार यादव, राजदेव यादव, ललित यादव, आशीष, विवेक कुमार, सुग्रीव यादव और अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यदि आप इस राजनीतिक घटनाक्रम या अन्य संबंधित अपडेट्स के बारे में आधिकारिक और विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप मुख्य निर्वाचन आयोग (ECI) या अन्य प्रमुख समाचार माध्यमों की आधिकारिक वेबसाइट्स की मदद ले सकते हैं।