खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन, बैंकिंग सेवाओं को मिलेगी नई पहचान

खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक के नवीन भवन का हुआ उद्घाटन, बैंकिंग सेवाओं को मिलेगी नई पहचान

 

पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र ने किया नवीन भवन का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बैंक

 

गोला बाजार स्थित नवीन भवन में स्थानांतरित हुई मुख्य शाखा, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा

 

जितेंद्र पाठक

 

संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर सहकारी बैंक लिमिटेड की मुख्य शाखा के नवीन भवन का उद्घाटन सोमवार, 17 अगस्त 2026 को बैंक के संरक्षक अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र ने फीता काटकर किया। बैंक का नया भवन गोला बाजार में वर्तमान भवन के ठीक सामने, पंजाब एंड सिंध बैंक के बगल में स्थित है।

उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व सांसद इन्द्रजीत मिश्र ने कहा कि बैंक के नए भवन के शुरू होने से ग्राहकों को आधुनिक और बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर बैंक के सचिव राजेश प्रकाश मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। नवीन भवन में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं।

उद्घाटन समारोह में बैंक से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे। सभी ने बैंक के नवीन भवन के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।