आर्य समाज और आर्यवीर दल ने की चंद्रयान-3 के सफल होने कामना

आज पूरे देश में चंद्रयान-3 के सफल होने की तीव्र अभिलाषा आम जनमानस में दिखाई दे रही है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से चंद्रयान-3 के सफल होने की प्रार्थना, विनती, और दुआएं कर रहे हैं। इसी कड़ी में आर्य वीर दल बस्ती व आर्य समाज के पदाधिकारियों ने वैदिक स्तवन, हवन पूजन कर चंद्रयान 3 के सकुशल चंद्रमा के धरातल पर उतरने की कामना की। इस अवसर पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने कहा कि चंद्रयान के सफल होने से भारत की कीर्ति पूरे विश्व में फैलेगी साथ ही विद्यार्थी और अध्यापकों के लिए सीखने का यह बहुत ही विशेष अवसर होगा। इस अवसर पर आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुख्य संचालक पंकज आर्य हरि सिंह संगठन मंत्री, राजेश आर्य मंत्री, राकेश आर्य, प्रमोद आर्य संचालक आर्य वीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश गरुड़ ध्वज पाण्डेय, देवव्रत आर्य, शिव श्याम, आदित्य नारायण गिरी बृज किशोर आर्य शिवम आर्य,सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *