बस्ती गैर प्रान्त उड़िसा से डी0 गोला प्रधान पुत्र डी0 राम प्रधान निवासी लछुपुर मटिया साही पोस्ट सुमंडल थाना कोदला जनपद गंजाम राज्य उड़िसा जलाभिषेक करने बाबा विश्वनाथ नगरी वाराणसी (उ०प्र) अपने 06 साथियों के साथ 10 दिन पूर्व आए थे, जहां जलाभिषेक के दौरान डी0 गोला प्रधान जो काफी बृद्ध है ,अपने साथियों से बिछड़ गये एवं भटक कर थाना दुबौलिया जनपद बस्ती क्षेत्र में 06 दिन पहले आये थे, जिन्हें थाना स्थानीय पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर लाकर पूछताछ कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व अन्य माध्यमों से इनके परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें सूचित किया गया, जिस पर उनके परिजन दिनांक-14.08.2026 को थाना स्थानीय पर सीमाचल जेना पुत्र रंकनीध जेना निवासी ग्राम व पोस्ट तलसारा थाना कोडला जिला कोदला राज्य उड़िसा आए है जिन्हे डी0 गोला प्रधान उपरोक्त को सकुशल सुरक्षित सुपुर्द किया गया, जिनके द्वारा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया |