स्वतंत्रता दिवस पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने दी शुभकामनाएं

अनुराग लक्ष्य न्यूज

बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने जनपदवासियों सहित देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष एवं बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होने का अवसर है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी राष्ट्र की एकता, सामाजिक सद्भाव और विकास के संकल्प को मजबूत करें तथा भारत को सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।

प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने समस्त जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।