चोरी के 16,568 रुपये के साथ चोर गिरफ्तार, कलवारी पुलिस व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। थाना कलवारी पुलिस एवं एंटी थेफ्ट टीम बस्ती की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए 16,568 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना कलवारी में चोरी के संबंध में दर्ज मु0अ0सं0-188/2026, धारा 331(4), 305(A), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त बीरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. रामनाथ, निवासी फुलवरिया बरगाह, थाना नगर, जनपद बस्ती को 14 अगस्त 2026 को चमनगंज से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की रकम 16,568 रुपये नगद बरामद हुई।
कई मुकदमे हैं दर्ज
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नगर, थाना कलवारी और थाना हर्रैया में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2024 का पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामला, वर्ष 2025 के कई आपराधिक मामले तथा वर्ष 2026 में चोरी एवं अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे शामिल हैं। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार, प्रभारी एंटी थेफ्ट टीम उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक परविंद कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल साहब प्रसाद, कांस्टेबल विनीत यादव एवं संदीप कुमार यादव तथा एंटी थेफ्ट टीम के हेड कांस्टेबल अतुल चौबे, हेड कांस्टेबल सौरभ, कांस्टेबल अभिलाष और शुभेंद्र शामिल रहे।
पुलिस ने बरामद 16,568 रुपये को चोरी की रकम बताया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।