उपनिरीक्षक रैंकर कोर्स में रविन्द्र नाथ यादव ने हासिल किया द्वितीय स्थान
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, सीतापुर में आयोजित उपनिरीक्षक ना0पु0 रैंकर (वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत) कोर्स-2026 के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी रविन्द्र नाथ यादव को सम्मानित किया।
रविन्द्र नाथ यादव, पीएनओ-952355904 ने प्रशिक्षण के दौरान आयोजित समस्त अंतः एवं बाह्य परीक्षाओं तथा साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर सर्वोत्तम सर्वांगीण श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह द्वारा रविन्द्र नाथ यादव को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
पुलिस विभाग में प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त करना रविन्द्र नाथ यादव की मेहनत, अनुशासन एवं लगन को दर्शाता है। उनकी इस उपलब्धि से विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में भी उत्साह का माहौल है।