भव्य तिरंगा यात्रा से गूँजा बस्ती शहर, राष्ट्रभक्ति का संदेश का हुआ प्रसार

भव्य तिरंगा यात्रा से गूँजा बस्ती शहर, राष्ट्रभक्ति का संदेश का हुआ प्रसार

 

अनुराग लक्ष्य न्यूज

 

बस्ती । भारतीय जनता पार्टी, जिला बस्ती द्वारा आज अपराह्न 3:00 बजे जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया

यात्रा लाल बहादुर शास्त्री चौक (झंडा चौक) से प्रारम्भ होकर कंपनी बाग चौराहा, जनता होटल, गांधीनगर पक्के होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का समन्वय अमित कुमार वर्मा, शिवानी सिंह, सुधाकर पांडेय ‘नीरज’ और विनय सिंह भारद्वाज ने कुशलतापूर्वक किया।

समापन अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय बलिदान की बदौलत ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें अपने तिरंगे की आन‑बान‑शान के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि तिरंगा हमारी अस्मिता, अखंडता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जन‑जन में देशप्रेम की भावना प्रज्वलित करना तथा संविधान व लोकतंत्र के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराना है। तिरंगे को नमन कर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति के जोश के साथ हुआ।

कार्यक्रम में विधायक हरैया अजय सिंह, प्रेम सागर तिवारी, यशकान्त सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ला, रवि सोनकर, दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, चंद्र प्रकाश शुक्ल, संजय चौधरी, राजकिशोर सिंह, राजेश पाल चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, दिलीप पांडेय, शालिनी मिश्र, प्रेम प्रकाश चौधरी, अभिषेक कुमार, राकेश शर्मा, नीलम गौड़, सुरेंद्र कुमार चौधरी, राधेश्याम कमलापुरी, अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, मनोज कुमार पाठक, आशा सिंह , अरविंद सिंह, चद्रशेखर मुन्ना, लवकुश शुक्ला , विशुद्धानंद तिवारी, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पांडेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेंद्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पांडेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरि, शिवचरण जायसवाल, विनय यादव, जनक राम, राज कुमार शुक्ल, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, राजू पांडेय, अमित गुप्ता, सचिन सिंह, दिव्यांशू, गौरव अग्रवाल, रामायण सिंह, दुष्यंत विक्रम सिंह, पुष्करादित्य सिंह, अंकुर वर्मा, सुमन सिंह, जगदीश शुक्ला प्रमोद पन्डे , मनोज सिंह, रामानन्द नन्हे  अरूण भारती, जगदीश अग्रहरी, रवि  सिंह, आनंद सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, नीलम सिंह, राना दिनेश प्रताप सिंह,  जटाशंकर शुक्ल, योगेंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, प्रबल मल्लानी, पप्पू शुक्ल सहित कार्यकर्त उपस्थित रहे,