जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने छठ पूजा मनाकर किया विरोध

जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने छठ पूजा मनाकर किया विरोध

 

समस्तीपुर/सरायरंजन (संवाददाता- प्रकाश कुमार राय) – प्रखण्ड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित बलभद्रपुर मेहसी वार्ड संख्या 09 के लोगों ने वर्षों से सड़क नहीं बनने तथा कच्ची सड़क पर जल जमाव से परेशान होकर छठ पूजा किया। स्थानीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और क्षेत्रीय सांसद नित्यानंद राय का भी जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगों में महेन्द्र सहनी ने बताया कि रायपुर बुजुर्ग पंचायत का यह सबसे उपेक्षित वार्ड माना जाता है। यहाँ कोई भी जनप्रतिनिधि एक नज़र देखने भी नहीं आते हैं। वहीं स्थानीय मो. रामवती देवी ने बताई की यहाँ मुखिया व सरपंच सिर्फ़ चुनाव के समय में वोट लेने के लिए ही आते हैं उसके बाद तो पलट कर झांकने भी नहीं आते हैं। इस अनोखे अंदाज में विरोध जताने वालों में युवा समाजसेवी संजीव इंकलाबी, मिथिलेश कुमार, सरोज कुमार, ब्रिजेश सहनी, जलेश्वर सहनी, महेंद्र सहनी, रामू सहनी, लक्ष्मी सहनी, वासो सहनी, सुरेंद्र सहनी, देवकांत सहनी, तेतर सहनी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस अनोखे विरोध से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।