बहराइच जनपद के सभी मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी
अनुराग लक्ष्य न्यूज
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जिले के सभी मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर इस यात्रा में प्रबुद्ध जन, वरिष्ठ नागरिक, युवा, महिलाएं एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा के उपरांत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं सुंदर समाज का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में रिसिया मंडल में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय जी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं आमजन को संबोधित किया और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं गौरव को बनाए रखने का आह्वान किया।
पूरे मंडल में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।