श्रद्धा पूर्वक याद किये गए पंडित श्रीराम बाजपेई
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती। उत्तर प्रदेश में स्काउटिंग के संस्थापक पंडित श्रीराम बाजपेई की जयंती पर उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था स्काउट भवन के सभागार बस्ती में मनाई गई, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिला संस्था के सचिव डॉ कुलदीप सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्काउटिंग में पंडित श्रीराम बाजपेई जी का योगदान हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर स्काउट अजय कुमार वर्मा, सहायक लीडर ट्रेंनर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, ब्लाक स्काउट मास्टर राजीव शरण चौधरी, ट्रेंनिग कॉउंसर गाइड नंदिनी, ट्रेंनिग कॉउंसर दीपक कुमार प्रजापति, अनूप सिंह, विजय कुमार, आदर्श मिश्रा, अब्दुल हलीम आदि लोगों ने पंडित श्रीराम बाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।