लॉर्ड बुद्धा महाविद्यालय, रुपईडीहा में आयोजित होगा एनसीसी कैडेट्स का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
बहराइच 11 अगस्त। 51वीं यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. बलरामपुर के कर्नल प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति, सेवा भावना एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने तथा प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स को विभिन्न परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से लॉर्ड बुद्धा महाविद्यालय, रुपईडीहा में 21 से 30 अगस्त 2026 तक एनसीसी कैडेट्स के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-164 का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स बालक एवं बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं गतिविधियों से रू-ब-रू कराया जाएगा।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः