राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह से हुई मुलाकात, दी बधाई एवं शुभकामनाएं
अनुराग लक्ष्य न्यूज
बस्ती । राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय ऐश्वर्य राज सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए मोहम्मद असरफ खान ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान उनके सरल स्वभाव, जनसेवा के प्रति समर्पण और जनता के बीच मजबूत जुड़ाव की सराहना की गई।
मुलाकात के दौरान कहा गया कि ऐश्वर्य राज सिंह एक सच्चे जननेता के रूप में जनता के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। शाही परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद उनका सहज, सरल और जमीन से जुड़ा व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी है।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रति उनका समर्पण, राजनीतिक अनुभव और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता प्रदेश में पार्टी को नई मजबूती प्रदान करेगी। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर टीम राजा ऐश्वर्य राज सिंह की ओर से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।